दुमका, मार्च 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखण्ड शिक्षा परियोजना के द्वारा इंडोर स्टेडियम में जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शैक्षणिक प्रशासकों, आंगनबाड़ी सहायिका/सेविका एवं अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और विकास के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों की भूमिका और आंगनबाड़ी सहायिका/सेविका के कार्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए सभी को जागरूक करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका/सेविका एवं अभिभावक उपस्थित थे। फोटो संख्या 31 उन्मुखीकरण में भाग लेते अभिभावक एवं बच्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...