सीतापुर, जनवरी 23 -- सिधौली, संवाददाता। ब्लाक संसाधन केंद्र बाड़ी में शुक्रवार को ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी व निकाय के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह एवं बैज अलंकरण कर सम्मानित किया गया। बीईओ ने ग्राम प्रधानों का मिशन कायाकल्प, एमडीएम, छात्र उपस्थिति और अभिभावक जागरूकता में अपेक्षित सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही ऐसे ही सहयोग बनाए रखने की अपील की। प्रधान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष ने संबोधिन में कहा कि विद्यालयों में मिशन कायाकल्प एवं गुणवत्तापूर्ण एमडीएम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ यह मांग की गई कि एमडीएम का कनवर्जन कास्ट और राशन समय से मिले। मंच का संचालन वैभव कुमार सिंह और रूबी...