सीवान, मई 27 -- महाराजगंज,संसू/एप्र.। उन्नाव सड़क हादसे ने महाराजगंज प्रखंड के बिशुनपुर महुआरी गांव से एक ऐसा चेहरा छीन लिया, जिसने पूरी जिंदगी परिवार और समाज की सेवा में समर्पित कर दी। बिहार पुलिस में तैनात 59 वर्षीय रवि चरण राम की दर्दनाक मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर से लेकर गांव की गलियों तक सिर्फ चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया गया है कि रवि चरण राम वर्तमान में सीवान पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। कुछ ही समय बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिवार को उम्मीद थी कि रिटायरमेंट के बाद वे घर-परिवार के साथ समय बिताएंगे। लेकिन, उससे पहले ही सड़क हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। यह भी पढ़ें- बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से सीएसपी संचालक की मौतदुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक...