उन्नाव, जनवरी 23 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर 12 जनवरी को बाइक सवार दो भाइयों को सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपचार के दौरान बड़े भाई सुभाष राठौर (42 वर्ष) की गुरुवार को मौत हो गई, जबकि छोटे भाई दिलीप राठौर का संडीला स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चकलवंशी कस्बा निवासी सुभाष राठौर अपने छोटे भाई दिलीप के साथ किसी काम से सफीपुर गए थे। लौटते समय भिन्कीपुर चकलवंशी मार्ग के बीच में बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने सुभाष की हालत नाजुक होने पर हैलट रेफर कर दिया। सुभाष को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...