उन्नाव-हरदोई मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए सीएम को लिखा पत्र
उन्नाव, अगस्त 6 -- उन्नाव, संवाददाता। उन्नाव हरदोई राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच का दर्जा दिलाने की कवायद तेज हो गई है। शासन स्तर पर प्रस्ताव लंबित होने पर सांसद साक्षी महाराज ने सीएम योगी को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने से इस सड़क से गुजरने वाले लाखों मुसाफिरों को सहूलियत मिलेगी। इसके साथ यात्रियों का सफ़र भी सुरक्षित रहेगा। उन्नाव-हरदोई मार्ग वर्तमान में टू-लेन है। इसकी चौड़ाई करीब सात मीटर है। इस मार्ग से कानपुर, लखनऊ, हरदोई से वाहन आवागमन करते हैं। यातायात अधिक और उसके सापेक्ष रोड कम चौड़ी होने से अक्सर जाम लगता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुसाफिरों की समस्याओं को देखते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। सांसद ने कहा है कि यह मार्ग जिले के साथ-साथ आसपास के कई जिलों की जीवनरेखा है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.