उन्नाव व बस्ती में खुलेंगी तीन नई पुलिस चौकी
लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्नाव में दो और बस्ती में एक नवीन पुलिस चौकी की स्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बस्ती के थाना परसरामपुर क्षेत्र में नवीन चौकी गौरा पांडेय की स्थापना होगी। इसके अलावा उन्नाव के थाना मौरावां क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी लउवा सिंहन खेड़ा और थाना माखी के तहत नवीन पुलिस चौकी चकलवंशी की स्थापना होगा। गृह विभाग तीन पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए पदों के सृजन तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग आदेश जारी करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.