उन्नाव, मई 22 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 24 घंटे के भीतर दिनदहाड़े पांच लूट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाकेबंदी को धता बताने वाले चार बदमाश आखिरकार हत्थे चढ़ गए। जिलेभर में दहशत फैलाने वाले आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से फरार हो रहे थे, लेकिन रेलवे सीसीटीवी, जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दो बदमाश अलीगढ़ जंक्शन और दो गाजियाबाद जंक्शन से गिरफ्तार किए गए। गुरुवार देर रात एसओजी टीम चारों को उन्नाव लेकर पहुंची। अब शुक्रवार को पीड़ितों के सामने शिनाख्त परेड कराई जाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।जानकारी के अनुसार मंगलवार को अचलगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन राहगीरों और बीघापुर क्षेत्र में एक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। यह भी पढ़ें- दोपहर में चार लूट, शाम तक कप्त...