उन्नाव, सितम्बर 7 -- उन्नाव, संवाददाता। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के अटवा बैक गांव निवासी देवर-भाभी की स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजन ने स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट के साथ मामले की सूचना दे दी है। रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. मंजेश की टीम ने गांव पहुंचकर संपर्क में आए 16 लोगों के सैंपल लिए। सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। वहीं एक 53 वर्षीय महिला में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। यह भी पढ़ें- चार वर्ष का बच्चा भी संक्रमित, परिजन ले गए लखनऊ इन मरीजों की जांच दूसरे जिलों के अस्पतालों में हुई थी।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आठ मरीजों में से दो दूसरे जनपद में रह रहे थे। अन्य मरीज नवाबगंज ब्लॉक, बांग...