उन्नाव, जुलाई 27 -- उन्नाव, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बेटियों को उपहार में टीएमसी (राजनीतिक दल) प्रिटेंड गद्दे देने के मामले में जांच के बाद रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। फर्म को ब्लैक लिस्ट कर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस कर पटल सहायक को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही सामग्री वितरण करने के लिए नामित सहायक विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।बता दें कि 24 जुलाई को 457 हिन्दू और दो मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था। इसमें सामान में जो गद्दे दिए गए उसमें कुछ पर टीएमसी और उसका प्रतीक चिन्ह प्रिंटेड था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पंचायत भवन से इनवर्टर, बैट्री ले गए चोर मामला संज्ञान में आया तो डीएम घनश्याम मीना ने सीडीओ ...