उन्नाव, दिसम्बर 2 -- सनातन धर्म सत्संग समिति की ओर से होने वाला तीन दिवसीय सनातन धर्म सत्संग समारोह छह दिसंबर से शुरू होगा। कस्बे के मोटेश्वर महादेव मंदिर समीप भगवती चरण वर्मा पार्क में होने वाले कार्यक्रम से पूर्व नगर में शोभायात्रा निकालकर जागरूकता फैलाई जाएगी। 73 वें सत्संग समारोह में भिनकीपुर धाम के महंत रामस्वरूप ब्रम्हचारी की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने नगरवासियों से छह दिसंबर सुबह शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई, राजू स्वर्णकार, सौरभ ओमर, संजीव अग्निहोत्री, कमलेश गुप्ता, कौशल, उमेश, महावीर, बद्री मिश्रा, सुरेन्द्र, इन्नू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.