उन्नाव, मई 16 -- बांगरमऊ (उन्नाव) संवाददाता। बांगरमऊ तहसील में शनिवार को वरासत दर्ज कराने के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लेखपाल ने अधिवक्ता को अपने कमरे में बुलाकर ताबड़तोड़ कई तमाचे जड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता लाठी-डंडे लेकर निकल आए। इसपर आरोपित लेखपाल भाग निकला। अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। जवाब में लेखपाल संघ भी तहसील सभागार में धरने पर बैठ गया। पूरे परिसर में तनाव फैल गया। फरियादी भी जान बचाकर भाग खड़े हुए। किसी तरह मामले को शांत किया गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में वकील से भिड़ा लेखपाल, निकले लाठी-डंडे; वरासत में रिश्वतखोरी का आरोप तहसील के अधिवक्ता सु...