उन्नाव, मई 1 -- सोनिक(उन्नाव)। संवाददाता दही थाना क्षेत्र के सोनिक में अजगैन की युवती की फोटो और चैट इंस्टा पर वायरल करने के मामले में नामजद प्रतापगढ़ के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने युवती और उसके परिजनों पर बेटे को बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को तहरीर सौंपी। इसपर पुलिस ने युवती, उसके पिता, भाई और रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी 20 वर्षीय अखिलेश गौतम पुत्र सुरेश मंगलवार सुबह अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। बुधवार शाम उसका शव सोनिक गांव के खेत में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- आईटीआई छात्र का मिला शव, प्रेम संबंध में हत्या का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में पास ही एक बैग मिला। इसमें हाईस्कूल की मार्कशीट मिली। उ...