उन्नाव, दिसम्बर 3 -- युवक ने सोमवार शाम कमरे में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर परिजन बेहाल होते रहे। मंगलवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अरगूपुर मजरा गनीपुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय पुनीत पुत्र हरदेव ने सोमवार रात अज्ञात कारणों के चलते घर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटक खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा। मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.