उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। एक मैट्रीमोनियल साइट पर डॉक्टर बेटी के लिए रिश्ता खोजने में रिटायर प्रिंसिपल ने 75 लाख रुपये गंवा दिए। वर पक्ष की ओर से बार-बार रकम की मांग किए जाने पर ठगी का अहसास हुआ तो मां-बेटी मंगलवार को साइबर थाना पहुंचीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली रिटायर प्रिंसिपल की बेटी झारखंड के बोकारो में डॉक्टर है। रिटायर प्रिंसिपल के मुताबिक, वह बेटी के लिए एक मैट्रीमोनियल साइट पर रिश्ता खोज रही थीं। उनकी नजर रौनिक राय के प्रोफाइल पर पड़ी। नंबर प्राप्त कर संपर्क किया। लड़के और उसके पिता विद्यासागर से बात हुई। बातचीत के दौरान विद्यासागर ने मिलान के लिए कुंडली मांगी। उसके बाद फोन किया। बोले, कुंडली में प्रबल ग्रह दोष है। कुंडली दोष दूर कराने के लि...