उन्नाव, अप्रैल 17 -- हिलौली(उन्नाव), संवाददाता। मौरांवा थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काट लिया। इससे लगभग एक माह बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की शिकायत पर युवक का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।पुलिस ने बताया कि मौरांवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक कर्नाटक के भागलकोट में आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। एक माह पहले वह अपने गांव आया था। इसी दौरान गांव की एक महिला से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- गांव की महिला से युवक का विवाद, दांतों से काटा प्राइवेट पार्ट, पत्नी के पास लौटे पति की एक माह बाद मौत आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने युवक के हाथ और उसके प्र...