उन्नाव, अप्रैल 18 -- अचलगंज (उन्नाव), संवाददाता। मंगेतर के फांसी लगाकर जान देने से सदमे में आई युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने यह आत्मघाती कदम मंगेतर का शव देख घर लौटने के बाद उठाया। कुछ ही घंटों के अंतराल में दोनों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर शुक्रवार को पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अभी तक मंगेतर के जान देने का कारण सामने नहीं आ सका है।पुलिस के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी संतोष की 21 वर्षीय बेटी कोमल का विवाह गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी शिक्षामित्र महेश के 25 वर्षीय बेटे सूरज के साथ तय हुआ था। यह भी पढ़ें- मंगेतर का शव देख लौटी युवती ने भी दे दी जान 16 फरवरी को गोद भराई हुई। नवंबर माह में शादी होनी थी। गोद भराई की रस्म के बाद से सूरज और कोमल के बीच मोबाइल पर...