उन्नाव, जुलाई 8 -- उन्नाव, संवाददाता। पांच साल पहले एक बुजुर्ग को घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में बुधवार को अदालत ने दंपति समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर 24-24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जानलेवा हमले में पांच सगे भाई सहित सात दोषियों को तीन साल की कैद घटना का विवरण सहायक शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार ने बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के बजरंखेड़ा गांव निवासी सत्यनारायण ने 15 नवंबर 2020 को थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पिता रामलाल के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में गांव के ही कमल, दीपू, बहादुर, बबलू और उसकी पत्नी निर्मला ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। दोनों जान बचाकर घर की ओर भागे तो उनका पीछा कर लाठी-डंडों, ईंट और पत्थर से हमला क...