उन्नाव में बंदी की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
उन्नाव, जून 25 -- उन्नाव, संवाददाता। युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला अस्पताल में न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव रखकर जाम भी लगा दिया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। जेल प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर परिजनों को किसी तरह शांत कराया। बता दें कि जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद बंदी को बुधवार को ही जिला अस्पताल लाया गया था.
पुलिस की जानकारी पुलिस के अनुसार, 21 जून को अनस पुत्र निहाल अहमद को घर बुलाकर नुरुल्लानगर निवासी आदिल और उसके पिता शफीक अहमद ने चापड़ से हमला कर दिया था और फरार हो गए थे। घायल अनस का अभी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.