उन्नाव, जनवरी 28 -- चकलवंशी। खुद को पीजीआई का असिस्टेंट डायरेक्टर बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले शातिर प्रोफेसर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्रोफेसर को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 35 लाख 20 हजार रुपये हड़पे थे। आसीवन क्षेत्र के जारुल्लानगर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र छेदीलाल ने तीन सितंबर 2024 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-एच, एलडीए कॉलोनी लखनऊ निवासी मनोज कुमार पुत्र शिव चरण (मूल निवासी बेंता थाना बकेवर, फतेहपुर) और उसके सहयोगी गुलाब सिंह पुत्र बुंदेला निवासी नई मंडी लाल बंगला थाना चकेरी, कानपुर ने पीजीआई लखनऊ में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे और अन्य लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ितों के अनुसार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.