उन्नाव, मार्च 23 -- गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार अलसुबह चालक को झपकी लगने से एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली की एक कंपनी के सेमिनार में प्रतिभाग के बाद करीब 40 कर्मियों को लेकर स्लीपर बस लखनऊ जा रही थी। सोमवार अलसुबह 6:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित हैबतपुर के निकट चालक को झपकी लग गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.