उन्नाव में डंपर में घुसी बस, चालक की मौत, 18 घायल
उन्नाव, अगस्त 31 -- नवाबगंज (उन्नाव), संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक बस रविवार भोर डंपर से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि करीब 18 सवारियां जख्मी हो गईं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय डंपर बैक हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तीन घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद दूसरी रोडवेज बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बस्ती डिपो की रोडवेज बस 49 सवारियों को लेकर रविवार भोर कानपुर जा रही थी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास बस डंपर में जा भिड़ी। बस चालक देवी प्रसाद समेत कंडक्टर सुनील कुमार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.