उन्नाव में गरजे योगी- खर-दूषण की तरह थे कांग्रेस-सपा के माफिया
उन्नाव, जून 18 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ परिवार तक सीमित थीं। कांग्रेस के लिए नेहरू और सपा के लिए सैफई परिवार ही सबकुछ था। आवाज उठाने वालों की आवाज बंद कर दी जाती थी। रामायण में खर-दूषण की तरह कांग्रेस और सपा में माफिया राज था। दोनों दल देश की दुर्गति के लिए जिम्मेदार हैं। दंगा-कर्फ्यूग्रस्त बनाने वाले आज उपदेश दे रहे हैं, इनके दोहरे चरित्र पर हंसी आती है। गुरुवार को उन्नाव में 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली बार वादा किया था कि विकास की हर योजना उन्नाव तक पहुंचेगी। आज उन्नाव का व्यक्ति लखनऊ को बाईपास कर सीधे दिल्ली जा सकता है। डिफेंस कॉरिडोर और एक्सप्रेस-वे के पास उद्योग लगेंगे। यहां के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.