उन्नाव, अगस्त 17 -- सोनिक (उन्नाव), संवाददाता। दही क्षेत्र में बशीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे की मिट्टी पर सोमवार सुबह अचानक धंस गई। करीब 10 मीटर सड़क प्रभावित होने के बाद कार्यदायी संस्था की टीमें मौके पर पहुंचीं और मरम्मत का काम शुरू कराया। धंसी हुई ढलान के पास पानी का रिसाव रोकने के लिए आसपास मिट्टी की मेड़बंदी भी कराई गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सराय कटियान के पास नहर पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के किनारे रविवार को दरार आ गई थी। इसकी मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार सुबह किलोमीटर 421 पर ढलान की मिट्टी धंसने की घटना सामने आई। यह भी पढ़ें- अब गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी पुलिया, सड़क पर बना गड्ढा, अधिकारियों ने बैरियर लगाकर एक लेन ...