उन्नाव, अप्रैल 28 -- शुक्लागंज (कानपुर), संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नरबीजपुर मार्ग पर सोमवार सुबह युवक का रक्तरंजित शव झाड़ियों में मिलने पर सनसनी फैल गई। आरोपियों ने न सिर्फ युवक की बेरहमी से हत्या की बल्कि पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को भी जला दिया। शव की शिनाख्त कानपुर निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर के गोलाघाट स्थित नई बस्ती निवासी 34 वर्षीय मोनू जायसवाल एक सिम कंपनी में सिम पोर्ट का काम करता था। घरवालों के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे वह गंगाघाट बाबाकुटी निवासी दोस्त वापन पॉल से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- रजवाहे में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई देर रात घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रात करीब नौ बजे के बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ जाने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.