उन्नाव में आठ बिस्वा भूमि के लिए छोटे भाई की कर दी हत्या
उन्नाव, जून 7 -- चकलवंशी (उन्नाव), संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के सराय थोक मोहल्ले में आठ बिस्वा कृषि भूमि के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छोटा भाई बीमार रहता था। शनिवार देर रात बड़ा भाई आया और मां को गालियां देने लगा, जब छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो उसने बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी पिटाई में छोटे भाई की जान चली गई।पुलिस ने बताया कि सराय थोक मोहल्ले में रहने वाला कृष्ण गोपाल दुबे शनिवार रात छोटे भाई 40 वर्षीय पंकज के घर पहुंचा और मां विजय लक्ष्मी को गाली देने लगा। पंकज ने इसका विरोध किया तो कृष्ण गोपाल ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाया और सुबह थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। मारपीट में पंकज गंभीर घायल हो गया। रविवार दोपहर पंकज तीसरे नंबर के भाई रामजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.