उन्नाव, जुलाई 11 -- उन्नाव। संवाददाता लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के बहुप्रतीक्षित लोकार्पण से पहले उन्नाव और लखनऊ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव के पड़री स्थित झाऊखेड़ा रेस्ट एरिया पहुंचकर एनएचएआई की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद तीनों नेता एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए लखनऊ में होने वाले लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।तैयारियों का हाल एक्सप्रेस-वे का सोमवार को लोकार्पण किया जाएगा। इससे पहले उन्नाव जिले के पड़री स्थित झाऊखेड़ा रेस्ट एरिया को हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री ...