उन्नाव बस हादसे में शहीद दारोगा रवि चरण राम को नम आंखों से अंतिम विदाई
सीवान, मई 28 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। उन्नाव बस हादसे में जान गंवाने वाले महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी दारोगा रवि चरण राम को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरा इलाका गम में डूब गया। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों ने माहौल को बेहद भावुक बना दिया। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- उन्नाव हादसे में दारोगा रवि चरण की मौत से गांव में मातमअंतिम यात्रा बुधवार की सुबह जैसे ही दारोगा रवि चरण राम का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास महुआरी गांव पहुंचा, घर के बाहर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। मां, पत्नी, बेटे-बेटियों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार-बार बिलखते हुए कह रही थीं, हमेशा कहते थे कि अगर तुम नहीं रहोगी तो मैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.