नई दिल्ली, मार्च 11 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कुलदीप सिंह सेंगर व दूसरे दोषियों को उन्नाव हिरासत में मौत के मामले में सजा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर जवाब देने को समय बढ़ा दिया है। यह याचिका मृतक की बेटी ने दायर की है, जो उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता भी है। उसने सेंगर और दूसरे दोषियों को मिली 10 साल की सजा बढ़ाने की मांग की है। न्यायमूर्ति नवीन चावला व न्यायमूर्ति रविन्द्र डुडेजा की पीठ ने प्रतिवादियों को जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय दिया है क्योंकि कुछ प्रतिवादियों को याचिका की प्रति नहीं दी जा सकी थी। पीठ ने कहा कि मुख्य मामला 2 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। लेकिन बाद में उस तारीख को छुट्टी घोषित कर दी गई, जिसके बाद मामला 11 मार्च को सुनवाई के लिए रखा गया। पीठ ने अब इस मामले को 28 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.