उन्नाव, जून 16 -- उन्नाव, संवाददाता। संत हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी इसराइल को सोमवार तड़के पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक एसओजी सिपाही घायल हो गया, जबकि दरोगा बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के चार घंटे बाद ही पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी दूसरे हत्यारोपी शानू को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों ही आरोपियों पर रविवार रात ही एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि संत हत्याकांड में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- एक लाख का इनामी इजराइल एनकाउंटर में ढेर, उन्नाव में साधु मिलन दास की हत्या में थी तलाशपुलिस कार्रवाई पुलिस ने बताया कि बांगरमऊ थाना क्षेत्र के घूरेटोला...