हमीरपुर, फरवरी 3 -- बिवांर, संवाददाता। छानी में आयोजित नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन भव्य भंडारे और विशाल दंगल के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। जिसमें भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। यज्ञ की समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूर-दराज के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। नवयुवक यज्ञ समिति के स्वयंसेवकों ने सुचारू रूप से व्यवस्था संभाली। दंगल में विपिन यादव उन्नाव ने धोबी पछाड़ दांव से जितेंद्र जालौन को चित कर दिया। सबसे रोमांचक कुश्ती सोनू बरेली व रंगा गोरखपुर के बीच हुई। रंगा ने धोबी पछाड़ दांव मारकर सोनू को चारों खाने चित कर दिया। उपेंद्र बड़ागांव ने देवा बरेली को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.