लखनऊ, अप्रैल 12 -- नोट : फोटो है - आलमबाग की घटना, पुलिस ने युवक को पकड़ा- मानसिक रूप से था अस्वस्थ, घरवालों को सौंपालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।आलमबाग में चंदर नगर पुलिस चौकी में कुंडा खोलकर अंदर घुसे युवक ने रविवार तड़के जमकर तोड़फोड़ की। खिड़की में लगे शीशे और फर्नीचर तोड़ डाला। दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया।पकड़ा गया युवक उन्नाव जनपद के औरास इलाके के गुड़वा गांव का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है। तड़के करीब 4:30 बजे चौकी में कुंडा लगा था। वह कुंडा खोलकर अंदर अंदर घुसा। उसने ईंट पत्थर मार कर खिड़की में लगे शीशे तोड़ दिया। अंदर रखे फर्नीचर में तोड़फोड़ की। इस बीच पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस को...