लखनऊ, सितम्बर 5 -- उन्नाव के एनजीओ संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या में ड्राइवर रवि किशन उर्फ रवि की पत्नी पूजा भी शामिल थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने शनिवार को साक्ष्यों के आधार पर पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर धीरेंद्र की हत्या का तानाबाना बुनने वाले रवि पर किसी को शक न हो इस लिए पूजा शूटरों से खुद मिलती थी। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक रवि की पत्नी पूजा की हत्याकांड में अहम भूमिका थी। रवि ने पूजा को हत्याकांड के प्लान की पूरी जानकारी दी थी। रवि ने तय किया था कि जब वह धीरेंद्र के साथ ड्यूटी पर होगा तो शूटरों के साथ हत्याकांड की मीटिंग और पूरी योजना में उसकी पत्नी जाएगी। इसके बाद वैसा ही होता था। रवि जब धीरेंद्र के साथ रहता था तो वह शूटरों और साजिशकर्ताओं की मीटिंग में जाती ...