सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मैच खेले गए। जिसमें उन्नाव, गोरखपुर, बस्ती और वाराणसी ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मैच उन्नाव और बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें उन्नाव ने बस्ती की टीम को 02-01 से हराया। दूसरे मैच एकतरफा साबित हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने गाजीपुर को 07-01 से हरा दिया। गाजीपुर के खिलाड़ी पूरे मैच में संघर्ष करते रहे और मात्र एक गोल ही कर पाए। तीसरा मैच बस्ती बनाम पीलीभीत के मध्य खेला गया, जिसमें मैच बस्ती ने 03-01 से विजय प्राप्त की। जबकि दिन के आखिरी मैच में वाराणसी और सीतापुर की टीमें आपस में भिड़ीं। मैच में वाराणसी की टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से छाए रहे। जबकि सीतापुर की टीम गोल करने के लिए संघर्ष करती रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.