मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के एमएससी रसायन विज्ञान तथा एमएससी पर्यावरण विज्ञान के कैंपस पीजी छात्रों के लिए दो-दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्रों ने देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में 'उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों पर कौशल वर्धन कार्यशाला' में भाग लिया। 12 छात्रों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। उनके साथ दोनों पाठ्यक्रमों की प्रोग्राम संयोजक डॉ. वैशाली पूनिया भी रहीं। विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्रों में छात्रों ने नवीनतम स्पेक्ट्रोस्कोपिक तथा क्रोमेटोग्राफिक विधियों में अमूल्य अनुभव हासिल किया। कार्यशाला के पहले दिन स्पेक्ट्रोस्कोपिक तकनीकों को समर्पित रहा, जिनमें यूवी-विजिबल स्पेक्ट्रोस्कोपी, इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी, फोटोलुमिनेसेंस, एक्स-रे विवर...