बोकारो, जनवरी 6 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सोमवार को उन्नत भारत अभियान केबी कॉलेज बेरमो के द्वारा प्राचार्य के निर्देश और मुखिया कविता कुमारी की अध्यक्षता में गोविंदपुर अंश, बेरमो के सचिवालय भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उन्नत भारत अभियान सेल के कॉर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने उन्नत भारत अभियान की प्रस्तावना और उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बतलाया। उन्नत भारत अभियान सेल के सब कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना, तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देना , ज्ञान हस्तांतरण को सुगम बनाना, छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना आदि है। कार्यशाला में पंसस बेबी रजक सहित ग्रामीणों में गुलाब चंद्र, मो अनवर, कौशल्या कुमारी, बबली देवी, अनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.