उन्नत बीज सभी पंचायतों को उपलब्ध कराने का निर्णय
पलामू, जुलाई 7 -- विश्रामपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएनएम) के तहत अरहर एवं उड़द बीज के क्लस्टर चयन को लेकर मंगलवार को पांडू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह की अध्यक्षता में बैठक करते हुए सभी पंचायतों में उन्नत बीज समान मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। प्रखंड प्रमुख ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्नत बीजों के उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगे। पांडू क्षेत्र कृषि की दृष्टि से काफी उपजाऊ क्षेत्र है। किसानों को सहयोग मिलने पर वे प्रोत्साहित होकर खेती करेंगे और अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रेम सागर सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेक पाल, बीटीएम युसूफ आजाद, शमशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.