लखनऊ, फरवरी 2 -- चीनी उद्योग व गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को नवीन गन्ना किस्मों का आच्छादन बढ़ाने, उन्नत किस्मों के संवर्धन व तकनीकों का उपयोग बढ़ाए जाने समेत अन्य निर्देश दिए। मंत्री ने गन्ना किसान संस्थान में आयोजित कोर ग्रुप की पहली बैठक में गन्ना क्षेत्र के समग्र विकास की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में गन्ने के उन्नत बीजों की उठान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बलरामपुर चीनी मिल तथा उप्र गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के बीच एमओयू हुआ। इसके अलावा क्रियाशील महिला स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए विभाग ने उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ भी एमओयू किया। बताया गया कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभाग अपनी संपत्तियों में स्थान उपलब्ध कराएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को गन्ना क्षे...