भागलपुर, मार्च 23 -- बिहार दिवस के अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा मध्य विद्यालय दीननगर के बच्चों ने सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बिहार की गाथा के शब्दोच्चार से वातावरण गुंजायमान हो गया। प्रभात फेरी में बच्चे उन्नत बिहार उज्जवल बिहार, पढ़ता बिहार-बढ़ता बिहार, ज्ञान की भूमि बिहार, निपुण बिहार, भारत के कंठहार बिहार जैसे स्लोगन की तख्ती लिए नारे लगा रहे थे। मध्य विद्यालय जगदीशपुर पहुंचकर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में बिहार प्रार्थना तथा गीत का सामूहिक गायन किया गया। मध्य विद्यालय दीननगर में प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर के नेतृत्व में उन्नत बिहार बनाने के लिए संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...