मधेपुरा, जनवरी 4 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के किसान समेकित कीट प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त कर बागवानी फसलों का बेहतर उत्पादन करेंगे। नालंदा उद्यान महाविद्यालय में बागवानी फसलों में समेकित कीट प्रबंधन पर आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को जिले के 40 प्रगतिशल किसानों को रवाना किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी 13 प्रखडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को शुक्रवार को आरक्षित वाहन से रवाना किया गया। किसानों को 3 जनवरी से 7 जनवरी समेकित कीट प्रबंधन विषय पर व्यावहारिक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के बाद कियान उन्नत तकनीकों को अपनाकर बागवानी फसलों का बेहतर उत्पादन करेंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और जिले के अन्य किसानों को भी इ...