दुमका, मार्च 31 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के डोमकट्टा गांव निवासी युवा किसान रामसुंदर मुर्मू ने उन्नत विधी अपनाकर स्ट्रॉबेरी, बींस, लोकी, टमाटर और गेंदा फूल आदि मिश्रित खेती कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्षागत खेती के बाद बेरोजगार घर पर बैठ जाते या तो रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा था, लेकिन प्रखंड उद्यान मित्र वैद्यनाथ मिस्त्री ने पर्याप्त मात्रा में उक्त फसलों का उन्नत किस्म का बीज, टपक सिचाई का उपकरण, बेहतर फसल उपजाऊ हेतु प्रशिक्षण दिया गया। वहीं फसलों की बिक्रय हेतु उचित मूल्य पर बाजार मुहैया कराया गया है। वर्तमान समय में एक एकड़ जमीन पर उक्त फसल का उपजाऊ किए हैं, जिसमें सिर्फ स्ट्रॉबेरी, गेंदा फूल का फसल तैयार है जो खुदरा बिक्री के अलावे देवघर के पालोजोरी और दुमका के थ...