उन्नत तकनीक और जैविक खेती ही कृषि का भविष्य
वाराणसी, मई 24 -- पिंडरा (वाराणसी)। वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी ऊसर हो रही है। कृषि उत्पाद जहरीले होते जा रहे हैं। इसका पर्यावरण और मानव जीवन पर दुष्परिणाम पड़ रहा है। अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से केंचुए, बैक्टीरिया, ऑर्गेनिक कार्बन आदि आवश्यक तत्त्व कम होते जा रहे हैं। ये बातें भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र में संस्थान के साइंटिस्ट डॉ अनुराग ने किसानों के शैक्षणिक भ्रमण को संबोधित करते हुए कहा। इसी क्रम में संस्थान के साइंटिस्ट डॉक्टर डीपी सिंह ने किसानों को उन्नतशील खेती के तरीकों और उन्हें अपनाने पर जोर दिया। आखिरी सत्र में डॉ हरे कृष्णा ने पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन को अपनाने की सलाह दी। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पिंडरा ब्लाक के 10 गांव और चोलापुर ब्लाक के 5 गांव से कुल 40 किसान ने भारतीय सब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.