घाटशिला, अगस्त 26 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में बहरागोड़ा में मंगलवार को चार दिवसीय कृषि सह जागरूकता कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर निर्माण डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक अवनीश कुमार तथा कृषि विशेषज्ञ संजीत कुमार व कौशल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सत्र के दौरान उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की बेहतर पैदावार हासिल करने की आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाने के आसान तरीकों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि क्षेत्र के किसान कृषि क्षेत्र में स्वावलंबी और समृद्ध बन सकें। यह भी पढ़े...