उन्नत किस्मों की आमों की लगाई गई प्रदर्शनी
सिमडेगा, जून 12 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। बागवानी मेला का शुभारंभ बीडीओ नैमन कुजूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहूंचे प्रगतिशील किसानों ने अपने बगानों में उत्पादित उन्नत किस्मों की आम की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। मेले में दशहरी, माल्दा, स्वर्णरेखा, मल्लिका, लंगड़ा, हिमसागर, नूरजहां, आम्रपाली जैसी कई उन्नत आमों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रचार प्रसार,किसानों को प्रोत्साहित करने तथा उत्पादित फलों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित, मियांजाकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.