उन्नति ने जीता सोना, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- मुरादाबाद। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा उन्नति कश्यप ने स्कूल का नाम रोशन किया है। 22 से 25 अगस्त तक नजीबाबाद स्थित मूलचंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई उत्तर क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मेजर योगेश गुलेरिया एवं प्रधानाचार्य नितिन रस्तोगी ने उन्नति को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.