गोड्डा, अगस्त 21 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय बलवड्डा के बच्चों के बीच उन्नति का पहिया योजना के तहत गुरुवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया, जो विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार अतुल के हाथों दिया गया। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने तथा खूब मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। कहा कि सरकार बच्चों को हर सुविधा दे रही है। मुफ्त भोजन, पोशाक, पठन-पाठन की सामग्री, जुता-मौजा स्वेटर, छात्रवृत्ति दी जा रही है। ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनवारुल हक, सहायक शिक्षक रणधीर कुमार झा, वार्ड सदस्य कुंदन कुमार गुप्ता सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...