वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग होगी। इसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 25, 27 मई और 01, 03 और 08 जून को मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. बापूधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, इन्हीं तिथियों में प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी इसी रास्ते से जाएगी। गर्मी में सफर आसान करने के लिए बरौनी से ग्वालियर तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन कैंट होकर जाएगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 19 मई से 14 जुलाई तक गाड़ी संख्या-04137 प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को ग्वालियर से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 3.20 बजे कैंट आएगी। यह भी पढ़ें- छपरा रूट से ग्वालियर-बरौनी गर्मी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू यहां से बरौनी रवाना होगी। वहीं, 20 मई से 15 ...