नैनीताल, मार्च 6 -- भवाली। सिरोड़ी ग्रामसभा के उनेड़ी तोक में प्रस्तावित गोशाला का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पटवारी को पत्र भेजकर गोशाला निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है, कि एक व्यक्ति द्वारा उनेड़ी तोक में गोशाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पहले से ही सीमित चारागाह और कृषि भूमि है, जो स्थानीय पशुओं के लिए भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में गोशाला बनने से पशुओं के लिए उपलब्ध भूमि और कम हो जाएगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई, कि गोशाला में लाए जाने वाले पशु गांव में घूमकर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.