नई दिल्ली, जुलाई 21 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट परीक्षा मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। धरना समाप्त नहीं हुआ तो पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिया और बस में बैठाकर ले गई। CJP के प्रदर्शन के बीच राहुल की एंट्री संभवत: आम आदमी पार्टी को रास नहीं आई। उसने राहुल पर गंभीर आरोप लगाए।राहुल गांधी की हरकतें. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि राहुल गांधी की हरकतें साफ तौर पर मिलीभगत की ओर इशारा करती हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी ने शुरू से ही इस छात्र आंदोलन का विरोध किया है...