बागपत, जनवरी 22 -- यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने बागपत में कहा कि उनकी शादी नहीं हुई। वरना उस उम्र के लोगों को दादा-बाबा कहा जाता है। ब्रजेश पाठक ने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा की कमान अखिलेश के बच्चे संभालेंगे। भाजपा में परिवारवाद नहीं कार्यकर्ता की मेहनत चलती है जो उसे प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बागपत और हापुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की तो शादी भी नहीं हुई है। उम्र कितनी हो गई है, आपको पता है। इस उम्र के व्यक्तियों को दादा-बाबा कहा जाता है। अब प्रियंका गांधी के बेटा-बेटी ही पार्टी की बागडोर संभालेंगे। सपा की कमान अखिलेश के बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.