नई दिल्ली, जून 30 -- डॉक्टरों के समर्पण, कड़ी मेहनत और सेवा भाव का सम्मान करने के लिए हर साल 1 जुलाई को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस या नेशनल डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है। भारत में पहला डॉक्टर दिवस सन् 1991 में मनाया गया था। हमारे देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई को हुआ था और उसी दिन उनका निधन भी हुआ था। इसलिए, यह दिवस स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान की स्मृति में मनाया जाता है। वह एक प्रख्यात चिकित्सक होने के साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद भी थे। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी का साथ दिया। 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आजादी के बाद से लेकर 1962 तक वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे। डॉक्टरों को धरती का...